Monday, February 16, 2026

कोरबा व करतला जनपद के युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग महिला सहित सभी वर्ग के मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान

Must Read

कोरबा। कोरबा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण में जिले के दो जनपद कोरबा एवं करतला में त्रिस्तरीय पंचायत पदाधिकारियों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ।

प्रथम चरण अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती की जा रही है। मतदान के दौरान कहीं भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना अथवा मतदान में व्यवधान की सूचना नहीं मिली है।


स्थानीय निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 बजे तक कोरबा जनपद में 72.47 प्रतिशत् तथा करतला जनपद में 77.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोनों ब्लॉक में कुल 02 लाख 28 हजार 07 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

मतदान हेतु कोरबा ब्लॉक में 224 एवं करतला ब्लॉक में 263 सहित कुल 487 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जनपद कोरबा में कुशलता पूर्वक मतदान कराने हेतु रिजर्व दल सहित 1198 एवं करतला जनपद में 1386 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This