रज्जाक अली एक अजेय योध्दा जिसने हारा नही आजतक का एक भी चुनाव

Must Read

कोरबा। राजनीति के अखाड़े में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो कभी हार नहीं मानते, और उनमें से एक हैं रज्जाक अली। वर्षों से अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले रज्जाक अली ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है। क्षेत्र क्रमांक 4 से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उन्होंने 4609 वोटों से शानदार जीत दर्ज की है।

राजनीतिक सफर: अजेय योद्धा की कहानी
रज्जाक अली का राजनीतिक सफर जीत की अनगिनत कहानियों से भरा हुआ है। वर्ष 2005 से 2010 तक करतला जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रहने के बाद उन्होंने जनपद सदस्य के रूप में अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा। 2010 से अब तक लगातार जनपद सदस्य के रूप में जनता की सेवा करते हुए, उन्होंने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। उनके राजनीतिक कौशल और जनसंपर्क की बदौलत इस बार उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में बाजी मार ली। 70,000 वोटर्स मे 85 वोट मात्र मुस्लिम समुदाय के है बाकी सारे वोट हिन्दु समुदाय के है।जिन्होने बढ चढ कर रज्जाक अली का साथ दिया एवं भारी मतो से विजयी बनाया ।

परिवार की राजनीतिक विरासत
रज्जाक अली की पत्नी श्रीमती समीना रज्जाक अली भी वर्ष 2015 से अब तक करतला जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। यह साबित करता है कि राजनीति उनके परिवार की धड़कन में बसती है। जनता के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा और विकास कार्यों ने उन्हें मजबूत जनसमर्थन दिलाया है।उनका महत्व पूर्ण  उद्देश्य सड़क और मुक्तिधाम बनाना है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://youtu.be/MdoM-1NIbps?si=3c9Y1daOGYmvmpF1

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This