CG पुलिस के 181 अधिकारी-जवान होंगे केंद्रीय गृहमंत्री पुलिस पदक से सम्मानित

Must Read

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की घोषणा की है। जिसमें इस बार सबसे अधिक पदक छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेगा। कुल 181 अधिकारी और जवान इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होंगे।

इस सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस के कई वरिष्ठ और अन्य रैंक के अधिकारी शामिल है। जिसमें एडीजी विवेकानंद सिन्हा, sp विजय पांडे,एसपी आई के एलेसेला समेत निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक शामिल है।

कांकेर के नक्सल मुठभेड़ मामले में सबसे अधिक जवानों को इस पदक के लिए चुना गया है। यह सम्मान इन अधिकारियों और जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और नक्सलवाद के खिलाफ उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए दिया जा रहा है। आईजी अमरेश मिश्रा को भी केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एनआईए में पदस्थापना के दौरान इन्वेस्टिगेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी इन्वेस्टिगेशन में केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This