ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 16 बैटरियां और स्कूटी बरामद…

Must Read

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरी चोरी करने वाले गिरोह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों के खिलाफ कुल पांच प्रकरण दर्ज थे, जिनमें से 16 बैटरियां और चोरी में प्रयुक्त एक स्कूटी (एक्टिवा) बरामद की गई है।

जानिए क्या हैं पूरा मामला 

22 जनवरी 2025 को भाठापारा खमतराई निवासी लक्ष्मी प्रसाद यादव ने अपनी ई-रिक्शा बैटरी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी तरह, 19 फरवरी 2025 को राज कुमार यादव, शब्बीर अली, टिकाराम सूर्यवंशी और भूपेंद्र पटेल ने भी अपने ई-रिक्शा की बैटरियां चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुनील साहू की पहचान की। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल एक टीम गठित की गई और सुनील साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी ओम प्रकाश खांडे, शिवा राजपूत और प्रदीप के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की।

बरामदगी:

– 16 नग बैटरी

– एक स्कूटी (एक्टिवा), कुल कीमत ₹1,38,000

वर्तमान स्थिति:

– सुनील साहू और ओम प्रकाश खांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

– शिवा राजपूत पहले से ही एक अन्य मामले में जेल में है।

– प्रदीप फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. सुनील साहू (20 वर्ष) – निवासी विश्वकर्मा चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा

2. ओम प्रकाश खांडे उर्फ दादू (21 वर्ष) – निवासी लक्ष्मी चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा

बिलासपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ई-रिक्शा बैटरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और अपराधियों पर सख्ती से शिकंजा कसा जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This