CG ब्रेकिंग : स्कूल के टॉयलेट में ब्लास्ट, चौथी कक्षा की छात्रा झुलसी…मचा हड़कंप

Must Read

बिलासपुर, 21 सितंबर । बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल में एक बड़ा हादसा हुआ है। स्कूल के टॉयलेट में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसमें चौथी कक्षा की एक छात्रा झुलस गई है।

जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट सोडियम की वजह से हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अन्य कक्षा के छात्रों ने टॉयलेट सीट पर सोडियम रखा था। सोडियम के पानी के संपर्क में आने पर टॉयलेट में धमाका हो गया।

छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This