Sunday, February 15, 2026

20 साल की मुस्लिम युवती ने किया धर्म परिवर्तन, हिंदू प्रेमी से की शादी, विडियो जारी कर कह दी ये बात….।

Must Read

बरेली (उ.प्र.) : हिन्दू लड़की अगर धर्मपरिवर्तन कर मुस्लिम बन जाती है तो बवाल मच जाता है, तो मुस्लिम युवती द्वारा ऐसा करने पर भी बवाल होता है, हालाँकि दोनों की स्थितियों में फर्क होता है, आमतौर हिन्दू लड़की पर लव जिहाद के चलते ऐसा कृत्य सामने आता है, लेकिन मुस्लिम युवती पर ऐसा कोई दबाव नहीं बनाया हटा है। ऐसे ही यूपी के बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और अपने हिंदू प्रेमी से शादी कर ली है। लड़की ने अपने मां-पिता और परिजनों से जान का खतरा बताया है और वीडियो बनाकर कहा है कि उसने जो भी किया है, वह अपनी मर्जी से किया है, इसमें उस पर किसी का कोई दबाव नहीं था।

क्या है पूरा मामला?

20 साल की दानिया खान ने अपने परिवार को छोड़कर एक हिंदू युवक से शादी कर ली है और हिंदू धर्म अपना लिया है। दानिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर न सिर्फ अपने परिजनों से गुमशुदगी की रिपोर्ट वापस लेने की अपील की है बल्कि पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती दानिया खान ने वीडियो में कहा कि मेरा नाम दानिया है, मेरी उम्र 20 साल है और मैं बरेली के प्रेमनगर की रहने वाली हूं। कृपया पुलिस केस वापस ले लें। मै बालिग हूँ और अपनी मर्जी से हिन्दू धर्म अपना लिया है, मैं जहां भी हूं, अपनी मर्जी से हूं और खुश हूं। पांच फरवरी को रात आठ बजे मैंने अपनी मर्जी से घर छोड़ा था। 

दानिया ने अपने अब्बू को संबोधित करते हुए कहा कि गुमशुदगी की रिपोर्ट वापस ले लें। अगर मेरी जान को खतरा होता है तो इसके जिम्मेदार आप लोग होंगे। दानिया ने कहा कि मुझे कुछ भी होने पर इसके जिम्मेदार मेरे माता-पिता और पुलिस अधिकारी (जो मेरे परिवार के साथ मिले हुए हैं) होंगे। वहीँ युवती के इस विडियो को लेकर पुलिस ने राहत की सांस ली है। वहीँ परिजनों को लेकर युवती ने चिंता जताई है।

एक अन्य वीडियो में दानिया ने अपने परिवार को ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा है कि मेरी फैमिली को दोष मत दो। मैंने जो किया है, वो मेरी गलती थी, मेरे घरवालों की नहीं। दानिया ने कहा कि उसके माता-पिता ने उसे अच्छी परवरिश दी है। मेरे पिता को इसमें शामिल न करें। वीडियो में वह अपनी मांग में सिंदूर और माथे पर तिलक लगाए हुए नजर आ रही है, जिससे स्पष्ट होता है कि उसने शादी कर ली है। थाना प्रेमनगर पुलिस युवती और उसके पति की तलाश में जुटी हुई है और हर पहलू की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest News

ब्रेकिंग न्यूज़:-मेला देखने आए बालक का नहर में मिला शव , उरगा थाना क्षेत्र का मामला …

कोरबा।  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मड़वारानी के पास ग्राम कचोरा से कनकी मेला देखने आए रोशन कंवर का...

More Articles Like This