अधिग्रहित बस को लेकर भागा वाहन चालक पकड़ाया, परिवहन विभाग ने की कार्यवाई

Must Read

Korba. जानकारी के अनुसार चुनाव के तीसरे चरण में पाली ब्लॉक में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग के आदेश पर पुलिस व परिवहन विभाग ने वाहनों का अधिग्रहण किया।
अधिग्रहित वाहनों में मतदान दल भेजने के साथ पुलिस पेट्रोलिंग के लिए लगाया है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने कोरबा से बिलासपुर के बीच चलने वाली बस को अधिग्रहित किया था। उक्त बस में मतदान दल को रवाना करना था। बताया जा रहा हैं की दूसरी बार बस अधिग्रहण के बाद चुनाव कार्य में पहुंचने की बजाए चालक वाहन ले कर भाग गया। इससे मतदान दल को दूसरे वाहन में मतदान केंद्र रवाना किया गया। उक्त जानकारी निर्वाचन विभाग से मिलते ही परिवहन विभाग की उडऩदस्ता टीम ने बस को मार्ग में पकड़ लिया। मामले में चालक के खिलाफ कार्यवाही की गई।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This