भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष ने भारतीय टीम को जीत पर दी बधाई

Must Read

कोरबा।  भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस शानदार जीत ने पूरे देशवासियों को गर्व से भर दिया है और आज हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी जीत का जश्न मना रहा है।
श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम ने अपने बेहतरीन खेल से यह साबित कर दिया कि वह दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी मजबूती दिखाई और शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने आगे कहा कि जब भी भारतीय टीम मैदान पर बेहतरीन खेल दिखाती है, तब पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ जाती है। खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ जीत का अलग ही रोमांच होता है। उन्होंने भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रदेश और जिलेवासियों की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करी।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This