Must Read

कोरबा: नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अश्वनी सुल्तानिया का निधन, अंत्येष्टि दोपहर 2 बजे

कोरबा ,05नवंबर 2024 । कोरबा अंचल के लब्धख्याति समाजसेवी और प्रतीष्ठित व्यवसाई स्टेशन रोड निवासी श्री शंकर बर्तन भंडार, और मां सर्वमंगला स्टील एंपोरियम के संचालक, अश्वनी सुल्तानिया 75 वर्ष का 04 नवंबर 24, को रात्रि आकस्मिक दु:खद निधन हो गया।
वे अपने पीछे पुत्र भवानी सुल्तानिया, रोहिणी सुल्तानिया, पुत्री बिंदु बर्मीवाल एवं नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा 05 नवंबर 2024 को दोपहर 2 बजे उनके निज निवास स्थान स्टेशन रोड से प्रारंभ हो व मोतीसागर मुक्तिधाम में जाएगी।अत्यंत ही सरल,सहज, हंसमुख स्वभाव के अश्वनी सुल्तानिया के निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों, नगरजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
Latest News

मन की बात में छत्तीसगढ़ के हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने कुपोषण मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ के अभिनव प्रयास को सराहा, रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारी-कर्मचारियों...

More Articles Like This