शपथ ग्रहण की तैयारी पूर्ण… बिलासपुर मे भाजपा की विजय शपथ आज……

Must Read

मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में महापौर और पार्षद लेंगे शपथ*

बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की अप्रत्याशित जीत होने के बाद महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में महापौर और पार्षद दल की बैठक बुलाई गई 28 फरवरी की सुबह 10.30 को होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद होंगे साथ ही केंद्रीय मंत्री तोखन साहू डिप्टी सीएम अरुण साव सहित जिले के सभी विधायक और संगठन के प्रमुख नेता भी शामिल होंगे  जिला कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से मुख्यमंत्री के आगमन और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पर बिन्दुवार चर्चा कर मार्गदर्शन दिए गए शपथ ग्रहण समारोह मुंगेली नाका चौक मैदान में सम्पन्न किया जाएगा पार्षदों को अपने वार्डों से भाजपा कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी दी गई है इस आशय की जानकारी देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल और दीपक सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश भाजपा ने एक बड़ी जीत दर्ज की है बिलासपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी और पार्षदों ने भारी बहुमत से एकतरफा जीत दर्ज की है अतः इस बड़ी जीत को सेलिब्रेट करने और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होनेप्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने शामिल होंगे साथ ही भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, महापौर पूजा विधानी, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, अशोक विधानी, शैलेन्द्र यादव, मनोज सोनी, एस.श्रीनिवास राव, देवेन्द्र पाठक, अजीत सिंह भोगल, अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, दिलीप कोरी, किरण टंडन, कुसुम कोसले, संजय सिंह, बैजन्ती जोशी, रमेश पटेल, हेमंत मरकाम, नितिन पटेल, मिनाक्षी यादव, कार्तिक यादव, अंजनी कश्यप, संजय पाण्डेय, कविता कंचन वाधवानी, महेश चंद्रिकापुरे, सुशील श्रीवास्तव, सिम्मा टंडन, मंजीत गोस्वामी, गणेश रजक, रंगा नामद, दीपक साहू, आशीश गुप्ता, दिनेश देवांगन, दुर्गा सोनी, मोती गंगवानी, लक्ष्मी यादव, सुब्रत दत्ता, वल्लभ राव, अमरदास बंजारे, राकेश वर्मा, जय वाधवानी, रूपाली गुप्ता, रेखा पाण्डेय, अंचल दुबे, प्रकाश यादव, एम.श्रीनू राव सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे

- Advertisement -
Latest News

HTPP को 18 करोड़ से अधिक का जुर्माना, हसदेव नदी प्रदूषण पर एरिगेशन सख्त,पर्यावरण विभाग और नगर निगम भी लगा सकते हैं अलग से...

कोरबा 12 अप्रैल 2026।राख परिवहन और पर्यावरणीय लापरवाही का मामला अब बड़ा रूप ले चुका है। शंकर इंजीनियरिंग की...

More Articles Like This