पाली महोत्सव में समूह की महिलाओं ने परोसे छत्तीसगढ़ी व्यंजन

Must Read
Advertisement

कोरबा। पाली महोत्सव में  स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। पारंपरिक स्वाद और स्थानीय व्यंजनों की खुशबू ने महोत्सव में सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। आंगतुकों को स्वाद के साथ अपने पांरपरिक व्यंजन का लुत्फ लेने का अवसर प्राप्त हुआ है।

बालको की स्वं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के इस प्रयास ने ना केवल छत्तीसगढ़ी खानपान को बढ़ावा दिया बल्कि अपने आत्मनिर्भरता के सफर को भी मजबूती दी है।

इसके अलावा प्रदर्शनी में स्टॉल के माध्यम से कंपनी के सामुदायिक विकास कार्यों व उत्पादन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। कंपनी के आत्मनिर्भर व उत्पादन के योगदान के अलावा शिक्षा उन्नयन, युवा स्वावलंबन, महिला सशक्तितरण, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना विकास संबंधी कई परियोजनाओं की जानकारी दी।

आयोजन में आए अतिथियों और दर्शकों ने महिलाओं के प्रयास की प्रशंसा की और उनके आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाए गए कदम की सराहना की गई।

- Advertisement -
Latest News

इतवारी बाजार में खुलेआम मांस-मटन की बिक्री से बढ़ी परेशानी, कलेक्टर से शिकायत कर निर्धारित स्थान पर दुकानें शिफ्ट कराने की मांग

कोरबा। शहर के पुरानी बस्ती स्थित इतवारी बाजार में खुलेआम मांस-मटन की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाए...

More Articles Like This