देश की राजधानी में भाजपा नेता की मौत, पार्टी कार्यालय में लटका हुआ मिला शव।

Must Read

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक भाजपा नेता की खुदकुशी का मामला सामने आया है, जिससे हड़कम्प मच गया है। खबरों के अनुसार भाजपा के पूर्व निगम पार्षद ठाकुर अवधेश सिंह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला कार्यालय यमुना विहार में फांसी लगाकर जान दे दी। भाजपा नेता की मौत की खबर की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पार्टी कार्यालय में शव लटका मिलने से अफवाहों का बाज़ार भी गर्म हो गया है। वही इस मामले जानकारी सामने आई है कि मंगलवार सुबह करीब 12 बजे एक शख्स कार्यालय पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

जाली से झांककर देखा तो पंखे से लटककर अवधेश सिंह ने खुदकुशी कर ली थी। फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।साथ ही भाजपा नेता की मौत की सूचना मिलते ही तुरंत ही पुलिस की टीम मौके पर आ पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच-पड़ताल की। भाजपा के ऑफिस कार्यालय को सबूत इकट्ठा करने के लिए सील कर दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय नेताओं से पूछताछ भी करेगी। फ़िलहाल इस मामले में कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है, पुलिस ने जांच की बात कही है।

- Advertisement -
Latest News

बरबसपुर में शराब दुकान का प्रस्ताव निरस्त, महिलाओं ने जताया जयसिंह अग्रवाल का आभार

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत बरबसपुर में प्रस्तावित नई शराब दुकान खोलने का विरोध आखिरकार...

More Articles Like This