कोरबा: घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक, नहीं लौटा घर; हसदेव नदी के किनारे मिली बाइक और चप्पल

Must Read

कोरबा । कोरबा जिले में मोरगा चौकी अंतर्गत बस स्टैंड के पास जायसवाल ढाबा संचालक का बेटा जोगेंदर जायसवाल (23) बुधवार को घूमने गया था। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे राहगीरों की नजर हसदेव नदी के किनारे खड़ी जोगेंदर जयसवाल की बाइक और पास पड़ी चप्पल पर पड़ी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस लापता युवक की बाइक और चप्पल को बरामद कर हसदेव नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की। नगरसेन के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों की टीम हसदेव नदी में लापता युवक की तलाश कर रही है, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा है कि लापता युवक पिछले कुछ दिनों से बीमार था और काफी परेशान रहा था। उसके एक हाथ में ऑपरेशन होने की बात भी कही जा रही है। ऑपरेशन होने के बाद से परेशान था।

लापता युवक के बारे में परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक घूमने जाने के नाम से घर से निकला हुआ था। कब कहां और किन परिस्थितियों में बाइक और चप्पल मिला है, यह उनके भी समझ से परे है। वहीं, मोरगा चौकी पुलिस की माने तो युवक की लापता होने की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बिलासपुर एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This