कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवभारत समाचार पत्र संस्था के ब्यूरो चीफ श्री नौशाद खान जी के नेतृत्व में ऊर्जा कप महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 1 से 7 मार्च तक आयोजित किया गया। जिसके आज फाइनल मुकाबले में शिरकत करने केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू जी, कोरबा नगर निगम की वर्तमान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, जिला अध्यक्ष श्री मनोज शर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजीव सिंह जी, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन जी, पार्षद श्री हितानंद अग्रवाल जी, बालको अल्युमिनियम परिवार से श्री अवतार सिंह जी, श्री सुमंत सिंह जी एवं अन्य अतिथि गण पहुंचे। फाइनल मुकाबले के दौरान पुलिस महिला टीम विजेता रही। सभी विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार प्राप्त हुआ।





























