बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

Must Read

नई दिल्लीः मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहीं। दिल्ली के एम्स में आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थी। एम्स में उन्हें भर्ती करवाया गया था। शारदा को बिहार की स्वर कोकिला कहा जाता था। शारदा सिन्हा 72 साल की थीं।

शाम से ज्यादा बिगड़ने लगी थी तबीयत

शारदा सिन्हा की मंगलवार देर शाम से तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी थी। शाम से किडनी की समस्या बढ़ गई थी। उनका क्रेटनिन भी बढ़ गया था। उनका डायलिसिस शुरू किया गया था। उन्होंने वेंटिलेटर पर ही दम तोड़ा। उन्हें भारत सरकार की तरफ से पद्म श्री और पद्म भूषण का अवॉर्ड भी मिला था।

छठ पूजा में बजते हैं शारदा के मशहूर गाने

शारदा सिन्हा छठ त्योहार के दौरान अपनी मनमोहक लोक प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती थीं। छठ पूजा में ज्यादातर शारदा के ही लोक गाने बजाए जाते हैं। 72 वर्षीय शारदा सिन्हा 2018 से मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का रक्त कैंसर) से जूझ रही थीं। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

पीएम मोदी ने परिजनों को दिया था मदद का भरोसा

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी उनके परिवारवालों से ली। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी।

- Advertisement -
Latest News

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति:सीमा पार कोई सरकार इसमें शामिल तो उसे जिम्मेदार ठहराना होगा, यह पूरी दुनिया के लिए...

न्यूयॉर्क, एजेंसी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंकवाद...

More Articles Like This