होलिका दहन आज मनाया जाएगा शुभ मुहूर्त 11:00 बजकर 26 मिनट पर

Must Read


होलिका दहन के दिन का हिंदुओं के बीच बेहद महत्व है।
होलिका दहन का दिन बेहद शुभ माना जाता है।
इस दिन को लेकर लोगों की अपनी – अपनी मान्यताएं हैं।

कोरबा।   होलिका दहन होली पर्व की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह होली से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 13 मार्च यानी आज किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दौरान होलिका की अग्नि की विधिवत पूजा करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, इस दिन (Holika Dahan 2025) को लेकर कुछ ज्योतिष उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।

Holika Dahan 2025: होलिका दहन की पवित्र अग्नि में डालें ये चीजें, नोट करें पूजा मुहूर्त और मंत्र
होलिका दहन का दिन बहुत खास माना जाता है। यह हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। इसको (Holika Dahan 2025) लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन की पवित्र अग्रि में हर किसी को पूजा करनी चाहिए लेकिन क्या आपको पता है? इसमें कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अर्पित करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है तो आइए जानते हैं।

होलिका दहन की पवित्र अग्नि में डालें ये चीजें
होलिका दहन की पवित्र अग्नि में सूखा नारियल डालना शुभ माना जाता है।
इसमें गेहूं की बालियां, गोबर के उपले और काले तिल के दाने अर्पित करें, ऐसा करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
धन लाभ के लिए होलिका दहन में चंदन की लकड़ी अर्पित करें।
कारोबार में लाभ और रोजगार के लिए होलिका दहन में पीली सरसों चढ़ाएं।
होलिका दहन में अक्षत और ताजे फूल भी जरूर अर्पित करें।
होलिका को साबुत मूंग की दाल, हल्दी के टुकड़े, और गाय के सूखे गोबर से बनी माला अर्पित करें।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए होलिका दहन की पवित्र अग्नि में काले तिल के दाने अर्पित करने चाहिए।

होलिका दहन 2025 मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च को होगा। इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। होलिका दहन करने का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।
होलिका दहन 2025 पूजा मंत्र (Holika Dahan 2025 Puja Mantra)
‘ऊं नृसिंहाय नम:’
‘अनेन अर्चनेन होलिकाधिष्ठातृदेवता प्रीयन्तां नमम्।।’
‘वन्दितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्राणा शंकरेण च। अतस्त्वं पाहि नो देवि विभूतिः भूतिदा भव।।’

वीडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करें

https://youtu.be/pTOcnG3bwrA?si=6Xej0UlTHxALvo54

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This