पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की अवैध शराब बरामद…

Must Read

चंदौली: UP News: चंदौली पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5648 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब एक ट्रक में वाल पुट्टी के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब राज्य का निवासी बताया जा रहा है।

बरामद की गई शराब की कीमत लगभग 65 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल अभियान को अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया, जिन्हें सिंघीताली इलाके में यह बड़ी कामयाबी मिली।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल-कॉलेज से लेकर गांव और बाजार तक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,देखिए विडिओ

कोरबा। साइबर अपराध से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02...

More Articles Like This