रायगढ़ ट्रांसफॉर्मर स्टोर में भीषण आग, 200 ट्रांसफॉर्मर खाक, 30 लाख का नुकसान

Must Read

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि करीब 200 ट्रांसफार्मर जल गए। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। 200 ट्रांसफॉर्मर जल गए। बिजली विभाग को करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना कोटरा रोड के गजानंद पुरम कॉलोनी की है।

मिली जानकारी के अनुसार आग सुबह 8 से 9 बजे के बीच लगी। आग लगते ही आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर 5 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी दूर से धुआं दिखाई दे रहा है।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This