जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा, छत्तीसगढ़//राज्य के बाहर अध्ययनरत एससी /एसटी, ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी 26 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Must Read


कोरबा 18 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्य के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई एवं डाईट आदि में अध्ययनरत् छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी विद्यार्थियों हेतु शैक्षणिक सत्र 2024-25 अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक (कक्षा 12वीं से उच्चतर) छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के नवीन एवं नवीनीकरण पंजीयन, संस्थाओं के प्रस्ताव/स्वीकृति लॉक करने के लिए तिथि में वृद्धि की गई है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले विद्यार्थी 01 फरवरी 2025 से अपना पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट पर कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के बाहर अध्ययनरत विद्यार्थियों से 19 मार्च से 26 मार्च तक नवीन तथा नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, 19 मार्च से 28 मार्च तक ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक किया जाएगा, साथ ही 30 मार्च 2025 तक सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। साथ ही ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

- Advertisement -
Latest News

कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, किया जलाभिषेक

कोरबा । श्रावण मास के द्वितीय सावन सोमवार पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम कनकी स्थित प्रसिद्ध कनकेश्वर...

More Articles Like This