पाली रोड स्थित शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग

Must Read

दीपका (कोरबा)। नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर पाली रोड स्थित शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि उक्त शराब दुकान नगर के मुख्य मार्ग और प्रमुख बाजार के पास स्थित है, जिससे यातायात पर भारी दबाव पड़ता है। यहां आम नागरिकों का आवागमन अधिक रहता है, और शराब दुकान के कारण स्थानीय लोगों को काफी असुविधा हो रही है।

इस समस्या को देखते हुए, नगर पालिका अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस शराब दुकान को पाली रोड मुख्य मार्ग से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।

- Advertisement -
Latest News

शोक: युवा पत्रकार संजय देवांगन का निधन,आज अंत्येष्टि

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन 45 वर्ष का बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

More Articles Like This