स्वास्थ्य मंत्री से त्यागपत्र की मांग को हास्यास्पद बताया विधायक सोनी ने*

Must Read

भाजपा रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा : कांग्रेसी अब अपने घोटालों की जाँच से हताश एवं घबराए हुए हैं और अनर्गल मांग कर प्रदेश को गुमराह कर रहे हैं*

*‘स्वास्थ्य मंत्री से त्यागपत्र की मांग करने वाले लोग अपने शासनकाल में खुली आँखों से इस भ्रष्टाचार को देखते रहे, जो इस घोटाले में इनकी हिस्सेदारी का भी संदेह पैदा करता है’*

*रायपुर।* रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कांग्रेस की उस मांग को हास्यास्पद बताया है जिसमें उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से त्यागपत्र की मांग की है।

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि सैकड़ों करोड़ का घोटाला करने वाले कांग्रेसी अब उनके कर्मों की हो रही जाँच से हताश एवं घबराए हुए हैं और अनर्गल प्रलाप कर प्रदेश को गुमराह करने में लगे हैं। दरअसल प्रदेश के भाजपा सरकार ने जिस तत्परता से ई.ओ.डब्ल्यू. से जाँच कराकर छत्तीसगढ़ के एक पैसे का भी दुरुपयोग करने वालों को जेल भेजने का कार्य किया है, वह सराहनीय है। श्री सोनी ने कहा कि कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में सी.बी.आई. को प्रतिबंधित करने वाले आज उसी से जाँच की मांग कर समय काटने का रास्ता देख रहे हैं, ताकि भ्रष्टाचारियों के बचाव के जुगाड़ खोजे जा सकें। स्वास्थ्य मंत्री से त्यागपत्र की मांग करने वाले लोग अपने शासनकाल में खुली आँखों से इस भ्रष्टाचार को देखते रहे, जो इस घेटाले में इनकी हिस्सेदारी का भी संदेह पैदा करता है। श्री सोनी ने स्वास्थ्य मंत्री को निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए मांग की है कि बडे-से-बड़े अधिकारी एवं कांग्रेस के नेताओं की संलिप्तता को उजागर कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए, ताकि भविष्य में छत्तीसगढ़ को लूटने का दुस्साहस कोई न कर सके।

- Advertisement -
Latest News

CM की नई सवारी: फार्च्यूनर छोड़ अब ‘देसी स्कॉर्पियो’ में नजर आए मुख्यमंत्री, बदला काफिले का अंदाज़

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला आज जब प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे तो बहुत से पदाधिकारी और कार्यकर्ता...

More Articles Like This