रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए महापौर सभापति और पार्षदों का सुन्नी मुस्लिम जमात ने किया स्वागत

Must Read
Advertisement

कोरबा।  मुस्लिम समाज के पवित्र महीने रमजान में मुस्लिम समाज दिन और रात इबादतों में गुजार रहा है रमजान के इस मुकद्दस महीने में आज पुरानी बस्ती कोरबा में इत्तीहात कमेटी द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे कोरबा की नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर नवनिर्वाचित पार्षद एवं  भाजयुमो जिला मंत्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद द्वय अब्दुल रहमान टामेश अग्रवाल सहित काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए.

सिख समुदाय एवं मसीह समुदाय ने पेश की शुभकामनाएं

हर साल की तरह इस साल भी सिख समुदाय के सिक्ख युवा फेडरेशन ने रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होकर सभी मुस्लिम भाइयों को तहेदिल से मुबारकबाद पेश की मसीह समाज से युवा मसीह समाज ने भी रोज़ा इफ्तार पार्टी मे शामिल होकर अपनी शुभकामनाये दी,इस अवसर पर कोरबा सुन्नी मुस्लिम जमात ने नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत नवनिर्वाचित सभापति ठाकुर नूतन सिंह ठाकुर पार्षद एवं भाजपा के जिला मंत्री नरेन्द्र देवांगन एवं नवनिर्वाचित पार्षद अब्दुल रहमान एवं टामेश का श्रीफल और बुके देकर सम्मान किया गया.

इस अवसर पर जिला सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर मोहम्मद आरिफ खान कार्यवाहक सदर मोहम्मद रफीक मेमन, सचिव मिर्जा सरवर बेग कोषाध्यक्ष नौशाद खान बरकत खान, मेमन जमात के अध्यक्ष आमीन शेखानी एवं युथ मुस्लिम कमेटी के मिर्जा आसिफ बेग (निशु), मोहसिन मेमन, एहसान खान महबूब खान,अब्दुल गाणी,इदरीश सिद्दीकी रउफ मेमन भाजपा के सोशल मिडिया प्रभारी जावेद रब्बानी,सय्यद फिरोज अहमद कार्यक्रम में मौजूद थे . कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर, अहतेशाम, इजहार खान, अदनान, जस्सीम, दानिस , मिर्ज़ा आफताब, कुमेल, बाबू मिर्ज़ा जीशान , साहिल, जमाल ,कमाल, इरफ़ान, नूर आलम सहित बड़ी संख्या युथ ने अपनी सहभागिता निभाई.

- Advertisement -
Latest News

🚨 कोरबा की पत्रकारिता में एक नई पहल! BIG BREAKING NEWS 🚨

अब कोरबा में बनेगा अपना JB प्रेस क्लब, पत्रकारों और डिजिटल मीडिया पोर्टल संचालकों को मिलेगा अपना मंच!कोरबा। कोरबा...

More Articles Like This