छत्तीसगढ़:- पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर सीबीआई की छापेमारी, करीबियों के घर भी रेड

Must Read

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और आईपीएस अभिषेक पल्लव सहित दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर सीबीआई ने छापा मारा है। महादेव सट्टा ऐप मामले में टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक सीबीआई की 10 से अधिक टीमें 26 मार्च की तड़के रायपुर से निकली थीं। एक टीम रायपुर स्थित भूपेश बघेल के घर पहुंची। इसके बाद बाकी टीमें भूपेश बघेल के भिलाई तीन पदुम नगर स्थित घर, विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर 5 स्थित बंगले, आईपीएस अभिषेक पल्लव के सेक्टर 9 स्थित बंगले और उनके समय में महादेव सट्टा चलाने वाले सिपाही नकुल और सहदेव के नेहरू नगर स्थित घर पहुंचीं।

सीबीआई की ये पूरी कार्रवाई महादेव सट्टा एप के संचालन और उससे जुड़े रुपए के लेनदेन को लेकर है। सभी टीमें घर में पहुंचते ही अंदर चली गई है। देवेंद्र और भूपेश बघेल के यहां समर्थकों की भीड़ फिर पहुंचने लगी है। होली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर ED ने छापेमारी की थी। यह जांच करीब 10 घंटे तक चली। टीम के जाने के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि, 32-33 लाख रुपए और दस्तावेज टीम ले गई है। इसमें मंतूराम केस की पेनड्राइव भी है।

- Advertisement -
Latest News

15 साल से खड़े… 8 साल तक सूरज नहीं देखा!”🚩 कोरबा का हठयोगी बना आस्था और संकल्प का जीवंत चमत्कार,देखिए विडिओ

🟥📰 विशेष स्टोरी (EXCLUSIVE)कोरबा | JB News Korba | रिपोर्ट: मनीष जायसवालछत्तीसगढ़/कोरबा :-जहां आज का इंसान छोटी-छोटी मुश्किलों में...

More Articles Like This