नग्न होकर हथियार के साथ महिला के घर घुसा पड़ोसी, नशे में धुत आरोपी ने किया छेड़छाड़ का प्रयास

Must Read

कोरबा/  कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक नग्न हालत में हथियार लेकर महिला के घर में घुस गया फिर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी का है। आरोपी पड़ोसी युवक का नाम राकेश सूर्यवंशी है। महिला ने बताया कि आरोपी नशे में धारदार हथियार लेकर अचानक उसके घर में घुस आया। इस दौरान आरोपी नग्न अवस्था में था। इसके बाद उसने दुष्कर्म का प्रयास किया जिस पर महिला ने विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। जिसमें आरोपी के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। वहीं महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि आरोपी राकेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वस्थ होने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। 

- Advertisement -
Latest News

Fees भरने के लिए MBA Student ने बेची Kidney, पर मिला धोखा! Girlfriend के सामने फूट-फूटकर रोने लगा आयुष, रूह कांप जाएगी ये कहानी...

MBA student kidney case Kanpur:  कानपुर में एक MBA छात्र ने कॉलेज की फीस भरने के चक्कर में अपनी...

More Articles Like This