यातायात पुलिस ने वाहनों पर की सख्त कार्यवाही , वसूला अर्थदंड…

Must Read

कोरबा यातायात पुलिस ने नवरात्रि से पहले शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस ने सीतामढ़ी गौ-माता चौक, टी.पी. नगर, बालको मुख्य मार्ग और रिसदी चौक पर सख्त कार्यवाही की।

यातायात पुलिस ने वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म को उतरवाया। साथ ही तीन सवारी, तेज रफ्तार और बिना सीट बेल्ट चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। ब्लैक फिल्म लगे वाहन मालिकों से 2000 अर्थ दंड भी वसूला गया

उक्त कार्यवाही के दौरान कई लोगों ने ऊंची पहुंच का हवाला दिया। लेकिन पुलिस ने बिना किसी दबाव के अपनी कार्यवाही जारी रखी। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से मादक द्रव्य पदार्थो का सेवन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की।

यातायात प्रभारी रविंद्र मीणा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी कार्यवाही की गई। पुलिस के अनुसार ब्लैक फिल्म लगे वाहनों में अक्सर सिगरेट और मादक द्रव्य पदार्थो का सेवन करना जैसी अवैध गतिविधियां होती हैं। इसलिए ऐसे वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

अशोक वाटिका में गूंजी हरियाली की हुंकार: मंत्री केदार कश्यप ने किया पौधारोपण, ‘हरित कोरबा’ के संकल्प को मिली नई ताकत,देखिए विडिओ

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में कोरबा की अशोक वाटिका में गुरुवार...

More Articles Like This