कोरबा शहर वासियों के घरों तक पानी सप्लाई के लिए बिछाए गए पाईपलाईन के फूट जाने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहड़िया के पास पाईपलाईन फूटा है,जिससे पानी की फुहार सड़कों पर कई फिट उपर तक बह रही है। तापमान में वृद्धी होने के करण पाईपलाईन के फूटे जाने की बात कही जा रही है। सूचना मिलते ही निगम का अमला मौके पर पहुंच गया है और सुधार कार्य में जुट गया है। कोहड़िया स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पाईप लाईन के माध्यम से शहर में पानी की सप्लाई की जाती है। निगम के अधिकारियों ने बताया,कि गर्मी के कारण पाईपलाईन में हवा का दबाव बढ़ गया होगा,जिससे पाईप फूट गई। अधिकारियों ने बताया,कि मरम्मत के कारण दूसरे समय शहर में होने वाली पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Latest News
झुंझुनूं वाले श्री बाबा गंगाराम कृपा महोत्सव का भव्य आयोजन 14 अप्रैल को 🛕
कोरबा। शहर में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल एक बार फिर देखने को मिलेगा, जब झुंझुनूं वाले श्री...















