गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया आत्मसमर्पणगृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण

Must Read

बीजापुर/कोठागुडेम। गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच ही बड़ी खबर है। दरअसल आज तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, भद्राद्रि कोतागुडेम मल्टी जोन -1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

बताया जा रहा है कि, जिन 86 माओवादी पार्टी सदस्यों ने भद्राद्री कोठागुडेम जिले और मुलुगु जिले की पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है वे छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। कुल 86 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं।

आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने कहा कि, इन माओवादियों ने तेलंगाना सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चेयुथा कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं।

- Advertisement -
Latest News

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में निकला विशाल मौन जुलूस, विधायक अनुज शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल….देखिए विडिओ

कोरबा, भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने पर “संविधान हत्या दिवस” के रूप...

More Articles Like This