Korba breaking : महाराणा प्रताप नगर में सनसनी खेज चोरी,सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी रकम पार

Must Read

कोरबा :- बीती रात निहारिका क्षेत्र में महाराणा प्रताप नगर स्थित एमआईजी में अज्ञात चोरों ने लगभग 10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित 50 हजार नगद पार कर दिया, मकान मलिक बाहर गए हए हैं  और मकान पिछले एक सप्ताह से बंद है, इसके ऊपरी हिस्से में किराएदार रहते हैं जिसे चोरों ने रात में बाहर से बंद कर दिया था.

सुबह किसी तरह किराएदार बाहर निकलने में सफल हो सके और उन्होंने चोरी की सूचना मकान मालिक और उनके परिजनों को दी, घटना की जानकारी सिविल लाइन थाने में देने के पश्चात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्कॉड के माध्यम से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो संदीग्ध युवक नजर आए है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

- Advertisement -
Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर साकेत में महापौर करेंगी ध्वजारोहण

कोरबा 14 अगस्त 2026। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगी।...

More Articles Like This