कोरबा : कृष्णा की सजगता से बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी की वैगन का पहिया हुआ बेपटरी और फिर…

Must Read

कोरबा। शनिवार की सुबह शहर की शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही कोयला भरी मालगाड़ी के एक वैगन का पहिया पटरी से उतर गया।यह मालगाड़ी मानिकपुर से कोयला ले कर बालको जा रही थी तभी शारदा विहार निवासी रिटायर्ड इरिगेशन विभाग के कर्मी आर त्रिवेदी के पुत्र कृष्णा त्रिवेदी की नजर उस पर पड़ गई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।दरअसल हुआ यूं कि कृष्णा त्रिवेदी अपने मित्र के साथ क्रॉसिंग के ठीक पास स्थित चाय दुकान पर चाय पी रहे थे,उसी समय मालगाड़ी निकली।जिसकी वैगन का पहिया बेपटरी था।जिस पर कृष्णा की नजर पड़ी और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी क्रॉसिंग कर्मी को दी।रेल कर्मी ने मालगाड़ी के लोको पायलट को मोबाइल से इसकी जानकारी दी,जिसने तुरंत गाड़ी रोक दी और हादसा टल गया।बाद में इस लाइन पर यातायात बाधित रहा तथा क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।रेलवे और बालको के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे और राहत कार्य शुरू हुआ।

- Advertisement -
Latest News

कनकेश्वर धाम में गूंजा हर-हर महादेव, कांवरिया संघ ने लगाया भव्य भंडारा,देखिए विडिओ

कोरबा। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कनकेश्वर धाम में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह...

More Articles Like This