हनुमान जन्मोत्सव पर उर्जानगरी कोरबा के मंदिरों में उमड़ी आस्था ,हुए विविध आयोजन

Must Read

कोरबा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर के सुभाष ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर जय सियाराम राम ,जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। अलसुबह से देर शाम तक मंदिर में दर्शन निमित्त श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी रही।

कड़ी धूप होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की । मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।


हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर के कोसाबाड़ी चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर ,राम जानकी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर ,जिले के कुदुरमाल स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर ,कटघोरा के चकचकवा पहाड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर ,गजरा स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर समेत जिले के समस्त हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली।लगभग सभी जगह हनुमान चालीसा पाठ,सुंदरकांड भोग भंडारा समेत विविध आयोजन हुए। सभी ने सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

- Advertisement -
Latest News

पॉम मॉल में कोरबा पुलिस का विशेष साइबर जागरूकता अभियान, वीकेंड पर नागरिकों को UPI और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी, देखें...

कोरबा। साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए...

More Articles Like This