छत्तीसगढ़ प्रदेश में 67 नई शराब दुकान खोलने के विरोध में जिला कलेक्टर एमसीबी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Must Read

राज्य सरकार विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में 67 नई शराब दुकान खोलने का निर्णय लिया हैं।
यह निर्णय बिल्कुल अनुचित है। प्रदेश मे कई जगहों पर शराब दुकान संचालित हो रही है उनका निरीक्षण किया जाए तो पता लगेगा की शराब दुकान के कारण पूरा गांव गली मोहल्ला शहर अशांत रहता है। नजर उठा कर देखा जाए तो जितना भी क्राइम होता है नशे की हालत में ही होता है। क्या छत्तीसगढ़ को विष्णु देव साय नशा मुक्त प्रदेश घोषित नहीं कर सकते। एक मुख्यमंत्री थे जो गंगा जल लेकर शपथ लिया था की हमारे शासनकाल में शराब दुकान बंद की जाएगी लेकिन नहीं कर सके।

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारा लगाने वाले उसी बेटी के बेटा, पति, भाई को शराबी बनाना चाहते हैं।
शराब इतना ही अच्छा है तो अपने बेटा बेटी को साथ बैठ कर पिलाइए श्रीमान मुख्यमंत्री जी जनमानस के लिए यह ठीक नहीं है। भगवती मानव कल्याण संगठन इसका पूरजोर विरोध करता है।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

More Articles Like This