पंचायत सचिव की मौत के बाद जिला सचिव संघ ने परिजनों से की मुलाकात, 1.70 लाख की सहायता राशि सौंपी..

Must Read

 पंचायत सचिव के शासकीयकरण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान पंचायत सचिव राजकुमार कश्यप की दुखद मृत्यु के बाद जिला पंचायत सचिव संघ के प्रतिनिधियों ने उनके निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान संघ की ओर से मृतक सचिव की पत्नी को 1 लाख 70 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। संघ के पदाधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि वे इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकुमार कश्यप का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और उन्हें हमेशा संघर्ष के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।

जिला पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पंचायत सचिव संघ के प्रवक्ता रहीम अली, सलाहकार छत्रपाल सिंह, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष विजय एक्का, करतला ब्लॉक से सत्यनारायण सिंह कंवर, पोड़ी ब्लॉक से मोहम्मद हसन खान, पाली ब्लॉक अध्यक्ष राम कुमार टेकाम सहित अनेक पंचायत सचिव उपस्थित थे।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This