बिजली कर्मियों को चाहिए तकनीकी भत्ता और पुरानी पेंशन

Must Read

कोरबा। बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ ने राज्य बिजली कंपनी के उपक्रम उत्पादन व वितरण कंपनी में पुरानी पेंशन की बहाली व तकनीकी भत्ता को लागू करने की मांग दोहराई है। इस बार दोनों ही कंपनी के अध्यक्ष रोहित यादव के समक्ष संघ ने यह मांग रखी हैं।


संघ के प्रदेश महामंत्री शब्बीर मेमन ने चेयरमैन से आग्रह किया है कि पावर कंपनीज में 1 अप्रैल 2004 के बाद नियुक्त अधिकारी-कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू करे। अब तक इससे वंचित 7 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इससे पावर कंपनीज पर किसी तरह का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा।

दूसरी ओर नवीन पेंशन योजना के तहत कंपनी के अंशदान की बचत होगा, जो प्रतिमाह करोड़ों रुपए में है। श्री मेमन ने आगे बताया कि अध्यक्ष ने कंपनी स्तर पर जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिलाया है। साल 2022 से कंपनी में वर्ग और 2 में कार्यरत अधिकारियों को 13 फीसदी तकनीकी भत्ता को तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सभी तकनीकी कर्मियों के लिए भी लागू करने की मांग की गई है।

साथ ही संगठन की पूर्व की मांग कंपनी में कार्यरत भू-विस्थापित कर्मचारियों के साथ वर्षों से हो रहे भेदभाव, वेतन पुनरीक्षण अनुसार वेतन एरियर्स की बकाया राशि के भुगतान, टाइपिंग परीक्षा में 5 हजार की डिप्रेशन की छूट का लाभ अनुकंपा आधार पर नियुक्त कर्मचारियों के साथ ही भू-विस्थापित कर्मचारियों को भी प्रदान करने की ओर ध्यान आकृष्ठ कराया।

- Advertisement -
Latest News

ढपढप में दिव्य हनुमत कथा का भव्य समापन, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,देखिए विडिओ

कोरबा। जिले के ढपढप में आयोजित दिव्य हनुमत कथा का आज भव्य समापन हुआ, जहां आस्था का अद्भुत सैलाब...

More Articles Like This