छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई आफत, गर्मी से लोगों का हाल बहाल, अगले 48 घंटों में इतने डिग्री बढ़ेगा पारा….

Must Read

रायपुर/   छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप के कारण सडकों पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। चिलचिलाती धूप में शरीर झुलस रहा है। अगले एक-दो दिनों में मौसम में राहत मिलने की आसार नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की आशंका है। अगले 48 घंटों में कई जिलों में लू चलने के आसार बन रहे हैं।

इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि की वजह से कुछ जिलों में लोग परेशान दिखे। सुबह से शाम तक सूरज की तीखी किरणें चुभती रहीं। बेचैनी का अनुभव हुआ और पसीना बहता रहा। इसके चलते दोपहर में घर से बाहर निकलने से लोग बचे रहे।

बिलासपुर में सबसे अत्यधिक रहा तापमान

रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा, यहां 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा, गर्ज चमक, तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 32° उत्तर अक्षांश और 70° पूर्व देशांतर के उत्तर में, समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक गर्त के रूप में सक्रिय है। वहीं, एक अन्य पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला हुआ गर्त मध्य पाकिस्तान से शुरू होकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक, समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तृत है।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This