Saturday, February 14, 2026

कोरबा जमीन के अन्दर से गड़ा धन निकालने का कर रहे थे प्रयास, फिर हुआ कुछ ऐसा……. देखे पूरी खबर

Must Read

आधुनिकता के इस दौर में अंधविश्वास का इस कदर बोलबाला है कि लोग तंत्र-मंत्र के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों में दबे खजाने को खोजने का प्रयास अभी भी करते हैं, ऐसे ही कुछ हुआ बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मातिन गांव में जहां अंबिकापुर से पांच लोग हंडा निकालने पहुंचे थे,

जानकारी के मुताबिक कोरबा पुलिस ने एक तांत्रिक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़े गए आरोपी तंत्र साधना की शक्ति से जमीन के अंदर से खजाना निकालने पहुंचे थे। विशेष अनुष्ठान कर बकरे की बलि देने की तैयारी कर रहे थे।

काला जादू और तंत्र–मंत्र की शक्ति से जमीन के नीचे से खजाना निकालने के प्रयास का हैरतंगेज मामला सामने आया है। बागों थाना इलाके के मातिन गांव के बाहर जंगल में तंत्र–मंत्र का खेल चल रहा था। दीपक जलाकर, नींबू, सिंदूर, लाल कपड़ा चढ़ाकर बकरे की बलि देने की तैयारी थी। इसकी भनक लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पता चला कि अंबिकापुर में रहने वाले पांच लोग हांडा निकलने आए है। गांव के सरपंच ने बताया कि पूर्व में भी गांव से कुछ प्राचीन मूर्तियां चोरी हुई थी जिनकी सूचना पर बांगो पुलिस को दे दी गई थी और उस पर कार्यवाही भी हुई थी, इस तरह खजाना खोजने की घटना पहली बार हुई है, बरहाल पकड़े गए सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This