अन्तर्राष्ट्रीय एशियन बेसबॉल चैंपियनशिप के लिए राज्य की नेहा और सोनल करेंगे देश का प्रतिनिधित्व 

Must Read

भारतीय बेसबॉल संघ के सचिव एवं छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के महासचिव सुश्री मिताली घोष ने जानकारी देते हुए बतायी कि महिला एशियन बेसबॉल क्वालिफायर अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 29 अप्रैल तक थाईलैंड बैंकॉक में आयोजित होगा.

स्पर्धा में बिलासपुर से नेहा यादव एवं राजनांदगाव से सोनल मरकाम का चयन भारतीय टीम में हुआ है. ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में जाने से पहले कोचिंग कैंप संगरूर पंजाब में आयोजित हुआ. जिसमे शानदार प्रदर्शन कर दोनो ही खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की.

दोनो खिलाड़ियों के चयन होने से पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों में एक उत्साह देखने को मिल रहा है. छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ के सभी पदाधिकारियो ने भी हर्ष व्यक्त किया. डॉक्टर कैरोलाइन सत्तूर, वरिष्ठ बेसबॉल कोच अख्तर खान, लखन लाल देवांगन, अंकुर रजक, संदीप गाहिरे, योगेंद्र यादव, तरन्नुम खान, गीता यादव, प्राची शर्मा एवं समस्त खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दिये

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This