जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पीसीसी सचिव Vikas Singh जी के नेतृत्व में सुभाष चौक, निहारिका में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। देखिए वीडियो

Must Read

कोरबा। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगांव में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में आतंकियों ने एक बस को निशाना बनाते हुए उसमें सवार पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और हिंदू होने पर उन्हें गोलियों से भून दिया। इस कायराना हरकत में कई निर्दोष श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई जबकि अनेक लोग घायल हो गए।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पीसीसी सचिव Vikas Singh जी के नेतृत्व में सुभाष चौक, निहारिका में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर आतंकवाद के प्रतीक स्वरूप पुतले का दहन कर आतंकवाद और उसके समर्थकों के प्रति तीव्र विरोध प्रकट किया गया। उपस्थित लोगों ने भारत सरकार से मांग की कि दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर सख्त से सख्त सज़ा दी जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर कदम उठाए जाएं। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

- Advertisement -
Latest News

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित,देखिए विडिओ

🟣नागरिकों को हेल्पलाइन उपयोग, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने...

More Articles Like This