Monday, February 16, 2026

पहलगांव आतंकी हमले में निर्दोष हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या पर कोसाबाड़ी मंडल ने दी श्रद्धांजलि-किया आतंकवाद का पुतला दहन…..देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगांव में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में आतंकियों ने एक बस को निशाना बनाते हुए उसमें सवार पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और हिंदू होने पर उन्हें गोलियों से भून दिया। इस कायराना हरकत में कई निर्दोष श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई जबकि अनेक लोग घायल हो गए।
इस हृदय विदारक घटित घटना के विरोध में कोसाबाड़ी मंडल के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवजन एवं स्थानीय जनता ने भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। लोगों की आंखों में आक्रोश और पीड़ा साफ दिखाई दे रही थी।

सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर अन्य वक्ताओं ने इस अमानवीय कृत्य की कठोर निंदा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या करना आतंकवाद का घिनौना चेहरा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर आतंकवाद के प्रतीक स्वरूप पुतले का दहन कर आतंकवाद और उसके समर्थकों के प्रति तीव्र विरोध प्रकट किया गया। उपस्थित लोगों ने भारत सरकार से मांग की कि दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर सख्त से सख्त सज़ा दी जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर कदम उठाए जाएं। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कोसाबाड़ी मंडल द्वारा इस प्रकार की घटनाओं के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प भी लिया गया।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि इस घटना के दोषियों को बख्शना नहीं जाना चाहिए।पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि अब सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर ने पहलगांव के आतंकियो को कठोर सजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें गोली मारने की बात कही ।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This