कोरबा। प्रेम कुमार मित्तल एवम मित्तल परिवार के द्वारा श्याम बाबा का संकीर्तन का कार्यक्रम कराया गया खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देर रात तक चलता रहा । श्याम बाबा के भजनो से भक्ती मे झूमते रहे सारे श्याम भक्त भजनो की एक से बढ़कर प्रस्तुती से सारा माहौल भक्तिमय हो गया मित्तल परिवार के द्वारा भोग भंडारे का आयोजन किया गया था इसमें श्याम बाबा के भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया सभी भक्तों ने प्रसाद लेकर बाबा का आशीर्वाद भी प्राप्त किया मित्तल परिवार के द्वारा बताया गया कि हमें जो भी दिया है श्याम बाबा ने दिया है भक्तों ने भी श्याम बाबा का जयकारा लगाया अंततः मित्तल परिवार के द्वारा श्याम बाबा की पूजा अर्चना के बाद 56 भोग की प्रसादी चढ़ाई गई ।
हारे का सहारा श्याम बाबा ही हमारा है और कोरबा में लगातार श्याम भक्तों की संख्या बढ़ रही है और लगातार भक्तों के द्वारा श्याम बाबा के प्रति आस्था भी बढ़ रही है कोरबा में भी श्याम बाबा मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक पहुंच रही है लगातार श्याम मंदिर मे श्याम मित्र मंडल के द्वारा कोरबा में बड़े-बड़े आयोजन करवाए जा रहे हैं जिससे कोरबा के लोगों बाबा श्याम के प्रति लगाव बढ़ता ही जा रहा है हम बाबा के भक्त हैं श्याम मित्र मंडल ने बताया कि आपका गृह प्रवेश जन्मदिन शादी विवाह आदि अन्य कार्यक्रमों के लिए आप अपने घर में खाटू श्याम संकीर्तन कार्यक्रम कोरबा में कराई जा सकती हैं लगातार श्याम मंदिर मे भक्तों की संख्या इसी कारण बढ़ रही है लोगों में खाटू श्याम के प्रति आस्था धीरे-धीरे बढ़ते जा रही है और श्याम मित्र मंडल श्याम मंदिर कोरबा में अपने विकास कार्यों के लिए कोरबा के अलावा पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्धि का कारण बना हुआ है श्याम मंदिर की ख्याति कोरबा के अलावा पूरे भारत देश फैली हुई है।और खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए लोग आज बड़ी संख्या में खाटू श्याम मंदिर जाते हैं और बाबा की पूजा अर्चना करके बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं जय श्री श्याम















