भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने छत्तीसगढ़ से बिहार , झारखंड उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में जाने वाली बसों में अधिक किराया लेने वाले बसो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

Must Read

भाजपा नेता अनिल चौरसिया ने कोरबा जिला परिवहन अधिकारी को शिकायत करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार है जो एक आम गरीब व्यक्तियों के लिए योजना बना रही है कि उनको आत्मनिर्भर बनाया जा सके लेकिन छत्तीसगढ़ से अन्य राज्यो मे जाने वाले बसो मे अत्यधिक किराया लिया जा रहा है । जिससे गरीब व मध्य वर्गी लोगों को जेब कट रहा है। बस मालिक राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने का लाभ पा रहे हैं और मनमौजा किराया वसूल रहे हैं। एक स्लीपर सीट में दो लोग को बैठने का नियम है लेकिन दो लोग के स्थान पर चार लोगों का पैसा वसूला जा रहा है । उत्तर भारत और पूर्वांचल की दिशा में जाने वाले सभी बसों में मन मौजे किराया लेने से इस क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में अनिल चौरसिया ने स्पष्ट रूप से कोरबा जिला परिवहन अधिकारी को वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए अत्यधिक किराया लेने वाले बसों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This