बरातियों से भरी कार ट्रैक्टर से टकराई, हादसे में 10 घायल, तीन की हालत गंभीर

Must Read

कोरबा :-  उरगा थाना अंतर्गत उमरेली सिवनी मुख्य रोड पर घटना घटी है। जहां ट्रैक्टर से टोचन कर जा रही मिक्सर मशीन से बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर जा टकराई। जहां इस हादसे में कार में सवार 10 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं इसकी सूचना तत्काल 112 और 108 वाहन को दी गई। जहां घायलों को चांपा स्थित अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि कार चांपा से कोरबा की तरफ आ रही थीं। वहीं टोचन करके ट्रैक्टर मिक्सर मशीन लेकर सिवनी की तरफ जा रही थी। वहीं सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर सीधे मिक्सर मशीन में जा टकराई। वहीं घायल लोगों को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला गया।

- Advertisement -
Latest News

दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग...

More Articles Like This