कोरबा । कोरबा शहर में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 7 मार्च 2026 को कोरबा के टी.पी. नगर स्थित न्यू बस स्टैंड के समीप अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 100 बिस्तरों वाले सुपरस्पेशलिटी “शिवाय हॉस्पिटल” का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस नए अस्पताल के शुरू होने से कोरबा सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे लोगों को बड़े शहरों की ओर इलाज के लिए जाने की मजबूरी भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। शुभारंभ समारोह में प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य-उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष पवन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी भी मौजूद रहेंगे। अस्पताल के शुभारंभ को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार शिवाय हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल के संस्थापक डॉ. विवेक मितल (न्यूरो व स्पाइन सर्जन), आशीष भावनानी (B.Arch) तथा डॉ. यशा मितल (CEO) ने नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस अवसर को सफल बनाने की अपील की है।
Must Read
Latest News
क्रिकेट विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हरा फाइनल में बनाई जगह, 254 के लक्ष्य के बाद भी छूटे पसीने
India vs England Semi Final Cricket Match LIVE Scorecard: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल India vs England World...















