RAIPUR NEWS : पुलिस कमिश्नर ऑफिस का ठिकाना बदला, जहां रहते थे गृह मंत्री विजय शर्मा, अब वहीं से काम करेंगे CP डॉ. संजीव शुक्ला

Must Read

रायपुर,05मार्च  राजधानी में पुलिस कमिश्नर ऑफिस अब नए पते पर शिफ्ट हो गया है। पुलिस कमिश्नर का कार्यालय अब C-3 बंगले में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह वही C-3 बंगला है जहां पहले DCM और गृह मंत्री विजय शर्मा निवास करते थे। अब इस बंगले को आधिकारिक तौर पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में उपयोग किया जाएगा।

आज से शहर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला नए ऑफिस में बैठकर कामकाज संभालेंगे। उनके साथ एडिशनल CP अमित तुकाराम कांबले भी आज से इसी नए कार्यालय में बैठेंगे।बता दें कि कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर ऑफिस की शुरुआत अस्थायी रूप से पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से की गई थी। अब इसे स्थायी रूप से C-3 बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है।

- Advertisement -
Latest News

अग्रवाल सभा कोरबा के उपाध्यक्ष पद हेतु आशीष गोयल ने मांगा समाज का आशीर्वाद

कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा की नवीन कार्यकारिणी (वर्ष 2026-28) के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी...

More Articles Like This