ट्रेलर वाहन के डाला के नीचे पैनल में बैठे युवक का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल , लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया में पुलिस ने कहा गाड़ी नंबर के आधार पर होंगी कार्यवाही ,देखिए वीडियो

Must Read

कोरबा। इंस्टाग्राम फेसबुक और सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर सल रोंगटे खड़े हो रहे है एक युवक ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5346 गाड़ी पर डाला के नीचे पैनल में बैठे हुए सफर कर रहा है . वह चलती गाड़ी से नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो जमकर चल रहा है । कई लोगों का कहना है कि ऐसे वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए । जो युवक यह हरकत कर रहा है उसके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि इसमें उसकी जान भी जा सकती थी।

वहीं कई लोगों ने फेसबुक इंस्टाग्राम में टिप्पणी करते हुए कहा है कि वीडियो बनाने वाले को पहले गाड़ी को रुकवा कर उसे पुलिस के हवाले करना था तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उसे सबक सिखाना था। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि आखिर युवक कर क्या रहा है।

बताया जा रहा है कि यह गाड़ी बालको से नकटीखार होते हुए उरगा की तरफ जा रही थी। तभी किसी राहगीर ने अपने चार पहिया वाहन में बैठकर यह वीडियो बनाया है और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लिया है और वाहन चालक और युवक के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है । सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गाड़ी नंबर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया में रील बनाने के चक्कर में अक्सर इस तरह की घटना सामने आती है।

- Advertisement -
Latest News

Korba News: Shivay Hospital में निकलीं भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

कोरबा। कोरबा के लारुलता कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित Shivay Hospital में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन...

More Articles Like This