Monday, February 16, 2026

अबैध महुआ शराब बेचने वाले पर उरगा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 30 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा, 7 अगस्त 2025 – उरगा थाना पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 30 लीटर महुआ शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी राजेश बिस्वास के नेतृत्व में यह कार्रवाई 7 अगस्त को की गई। पुलिस टीम ने ग्राम रकटगांव में छापा मारकर आरोपी महेंद्र कुम्हार पिता गणेश राम कुम्हार (उम्र 42 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जो अपने घर के पास महुआ शराब बेचते हुए पाया गया। मौके पर आरोपी के पास से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री विक्रम सिंह पम्मी, थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक राजेश बिस्वास, उपनिरीक्षक लोकेश पटेल, आरक्षक क्रमांक 464, 730, 106, 93 एवं सैनिक क्रमांक 217 की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री नलिनी दुबे के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती उवर्शी शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। उरगा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह एक और बड़ी सफलता मानी जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ उद्योगमंत्री लखन देवांगन ने किया – पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ

कोरबा 15 फरवरी 2026/ ऐतिहासिक नगरी पाली में आज रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026...

More Articles Like This