कोरबा पुलिस का एक्शन मोड: अब हर गली-मोहल्ले में पहुंचेगी चीता पेट्रोलिंग, अपराधियों को सख्त चेतावनी,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। शहर में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सघन बाइक पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब पुलिस की चीता पेट्रोलिंग टीम मोटरसाइकिल से हर वार्ड, गली और मोहल्ले तक पहुंच रही है।


पुलिस का कहना है कि कई ऐसे इलाके हैं जहां चार पहिया वाहन आसानी से नहीं पहुंच पाते। ऐसे में बाइक पेट्रोलिंग के जरिए संकरी गलियों और संवेदनशील क्षेत्रों में तेजी से पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का साफ संदेश है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


अभियान के दौरान थाना सिविल लाइन रामपुर और कोतवाली क्षेत्र के डिगापुर, सिंगापुर, टीपी नगर चौक, राताखार, रामसागरपारा, मोतीसागरपारा, पुरानी बस्ती, सीतामढ़ी, इमलीडुग्गू, रेलवे स्टेशन, संजय नगर सहित कई संवेदनशील इलाकों में गहन चेकिंग की गई।
पुलिस टीम ने रामपुर, सुभाष चौक, सीएसईबी चौकी, ट्रांसपोर्ट नगर, स्टेडियम, राताखार, पुराना रेलवे फाटक, पुराना बस स्टैंड, शराब दुकान क्षेत्र, इतवारी बाजार, सीतामढ़ी, गौ माता चौक और रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की।


कार्रवाई के दौरान 03 संदेहियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 128 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 01 व्यक्ति पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।


कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


कोरबा पुलिस का संदेश साफ है – “कानून से बड़ा कोई नहीं। अपराध छोड़िए, मुख्यधारा में आइए। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर वार्ड और हर मोहल्ले में मौजूद है।”


JB News Korba मनिष जायसवाल की रिपोर्ट

- Advertisement -
Latest News

दो पिकअप से 9 क्विंटल गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत 6 हिरासत में,देखिए विडिओ

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नागपुर चौकी...

More Articles Like This