कटघोरा नगर के तहसील चौक में एंबुलेंस-बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से हुए घायल

Must Read

कोरबा।जिले के कटघोरा स्थित व्यस्ततम तहसील चौक पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एंबुलेंस तेज गति से चौक की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसी एंबुलेंस से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक और युवती कुसमुंडा क्षेत्र की कांग्रेस पार्षद गीता गवेल के पुत्र और पुत्री बताए जा रहे हैं। दोनों को कटघोरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

- Advertisement -
Latest News

सक्ती: 20 हजार की रिश्वत लेते चंद्रपुर थाने का ASI गिरफ्तार, ACB बिलासपुर की बड़ी कार्रवाई,देखिए विडिओ

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए एसीबी (ACB) बिलासपुर की...

More Articles Like This