नगर सैनिक संतोष पटेल की बर्खास्तगी और उसके द्वारा जहर सेवन कर खुदकुशी के प्रयास के बाद नगर सैनिकों में आक्रोश फैल गया है। नगर सैनिकों ने जिला सेनानी कार्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया है
नगर सैनिक संतोष पटेल की बहाली और जिला सेनानी के विरुद्ध जुर्म दर्ज करने और उनका ट्रांसफर करने की मांग लेकर धरना दे रहे हैं। नगर सैनिकों ने कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। नगर सैनिको ने खाना बनाकर वहीं पर लगातार टिके रहने की तैयारी शुरू कर दी है
नगर सैनिकों के बागी रूख की जानकारी होने के बाद भी अब तक प्रशासन का कोई अधिकारी धरना स्थल तक नहीं पहुंचा है।















