कोरबा। आज दिनांक 28/01/2026 को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का वार्षिक कैलेंडर विमोचन भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के द्वारा बीजेपी कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर में सम्पन्न हुआ।

इस विमोचन कार्यक्रम मे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पन्ना लाल पटेल,जिला उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद साहू,जिला सचिव लखेश्वर प्रसाद कुंभकार ,जिला आई टी सेल प्रभारी सुनील कुमार शर्मा,कटघोरा ब्लॉक उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जायसवाल, कटघोरा ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्र भूषण राठौर,बसंत मार्टिन ,कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ,संगीता राठौर,शत्रुघ्न यादव,सुधीर कुमार पैकरा उपस्थित रहे इस विमोचन कार्यक्रम के प्रायोजक गोपाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर गोपाल बन गोस्वामी के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।















