ससुराल वालों के साथ हुई लड़ाई, फिर फंदे पर झूल गई बहू

Must Read

बिलासपुर। नवविवाहिता महिला की लाश फंदे पर लटकती मिली है। 8 जुलाई की रात ग्राम जोंधरा में गायत्री यादव (22) का अपने सुसराल वालों से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया, अगले दिन साड़ी के फंदे पर उसकी लाश लटकी थी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गायत्री की शादी को एक साल हुए थे, आए दिन सुसराल वालों से उसका विवाद होता रहता था। शुरूआती जांच में उसके फांसी लगाकर खुदकुशी करने की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम जोंधरा में रामायण चौक के पास रहने वाले रामलाल यादव से गायत्री की शादी हुई थी।

घटना से एक दिन पहले उसका घर वालों से विवाद हुआ, जिससे नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। इस दौरान पति और ससुरालवालों ने नजरअंदाज कर दिया। परिवार के बाकी सदस्य बरामदे में सो गए। अगले दिन सुबह जब गायत्री नहीं उठी, तब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसे आवाज दी। काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई आहट नहीं सुनाई दी, जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा, तब उनके होश उड़ गए।

- Advertisement -
Latest News

निजी भवनों में धार्मिक आयोजन के लिए अनुमति जरूरी, हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पूर्व आदेश पर लगाई रोक

बिलासपुर,जांजगीर-चांपा। निजी मकानों में धार्मिक सभा एवं प्रार्थना आयोजन को लेकर दायर एक महत्वपूर्ण मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय...

More Articles Like This